विज्ञापन

शीर्षक - विकास

Shraddha Shahane

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिनों-दिन अखबार में दिखता
        
                                                    
                            
धरातल में न उतर पाता
भारी होता विकास का पेट
लेता जाता हर किसी से भेंट।
बदहजमी न होगी उसको
अति भरपेट से खाएं वो।
विकास भागता है चहुंओर
नज़र न आता है किसी ओर।
रोड पर लोड होगा जहां
गड्ढे में विकास दिखेगा वहां।
नदियों के पुल जो भारी
प्यास के मारे गिरना जारी।
दफ्तर की वो फाइल निराली
दबे विकास की राह निकाली।
पक्के होते विकास के दावे
कच्चे में ही भरभरा जावे।
विकास की गति में ढोलम पोल
कागज़ों में दौडेगा गोलम गोल।
देश को मिलता वो विकास
पहले घर का करता जो विकास।
नाम विकास काम विकास
अदृश्य है जो वहीं विकास।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile