विज्ञापन

हर क़ौम की भारत माता

shobhnathsingh yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खून से सींची धरती ये ,
        
                                                    
                            
तब जा कर चैन आया ।
आज भी वीर शहीदों पर ,
आंसू भर नैन आया ।।

हर क़ौम की भारत माता ,
यहां बहती यमुना गंगा ।
वो गोली खाकर गिरते ,
पर लेकर चले तिरंगा ।।

जिस दिन मिली आजादी ये,
घर-घर शुभ दिन रैन आया ।
खून से सींची धरती ये ,
तब जा कर चैन आया ।।

शहीदों के कफन से ही ,
तिरंगे का मान बढ़ा ।
नियम और सम्मान से ही ,
तिरंगे का शान बढ़ा ।।

सही-सही फहराये ध्वज पर ,
बलिदानी बेचैन आया ।
खून से सींची धरती ये ,
तब जा कर चैन आया ।।

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all