माँ ज्वाला की महिमा पावन ।
प्रकृति दृश्य अति मनभावन ।।
चिल्का झील,शिव का मंदिर ।
सिंगरौली का यह बिजली घर ।।
जो मदर प्लांट भी कहलाये-
देश का गौरव एनटीपीसी ।।
गोविंद वलल्भ पंत है सागर ।
लहराता है जल का चादर ।।
सिंगरौली की कोयला खदान ।
विद्युत गृह की ईंधन जान ।।
जो देश को ऊर्जावान बनाये -
देश का गौरव एनटीपीसी ।।
ऊँचे-ऊँचे चिमनी टावर ।
यह फ्लैगशिप स्टेशन पावर ।।
अंधकार को दूर कर देता ।
देश में बिजली भर देता ।।
सदी नया इतिहास बनाये-
देश का गौरव एनटीपीसी ।।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।