विज्ञापन

भारत मेरी माँ

shobhnathsingh yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भारत मेरी माँ है, भारत है मेरा देश ।
        
                                                    
                            
एक भूमि का टुकड़ा,नहीं है मेरा देश ।।

आपस में बैर न रखे,हम रखे भाई चारा ।
रिश्ते हैं इससे नाते,यहाँ जन्म है हमारा ।।

यह मातृभूमि मेरी,रक्षक हैं हम शेष ।
एक भूमि का टुकड़ा,नहीं है मेरा देश ।।

यहाँ बाँटना है तो,प्रेम बाँटो सब में ।
जब कुछ करना है तो,ना भेद करो सब में ।।

यह भूमि सबकी जननी,संतान हम विशेष ।
एक भूमि का टुकड़ा,नहीं है मेरा देश ।।

मत करना कोई लड़ाई,सब हो भाई-भाई ।
मतभेद को मिटा दो,इसी में है भलाई ।।

फूलों की वर्षा होवे,एकता का दो संदेश ।
एक भूमि का टुकड़ा, नहीं है मेरा देश ।।



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile