भाई बहन का रिश्ता प्यारा
है इस जग मे सबसे न्यारा
बचपन से ही मुझे बचाये
रक्षाबंधन का फर्ज निभाए|
खेल खेलाये न्यारा - न्यारा
प्यार करे जग मे सबसे ज्यादा
अपनी कुल्फी मुझे खिलाये
प्यार मुझ पर खूब लुटाये|
साथ रहे वो सबसे ज्यादा
मेरा भाई सबसे प्यारा
मेरे लिए वो दूर जाए
खट्टी - खट्टी इमली लाए
भाई का हर फर्ज निभाए|
भाई बहन का रिश्ता प्यारा
है इस जग मे सबसे न्यारा