विज्ञापन

पारण कर जब व्रत खुलता, धन्य होता हर एक इंसान।

SHASHI BHUSHAN

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            व्रतियों का है खास यह दिन, आस्था का अद्भुत त्योहार
        
                                                    
                            
नहाय-खाय से शुरू हुआ, शुद्धि और तप का आधार,।

मिट्टी के चूल्हे पर बनता, रसियाव-पूरी का दिव्य प्रसाद,
खरना की उस शांत रात में, गूंजता मैया का आशीर्वाद।

कांच ही बांस के बहंगिया, सजती है फल-फूलों से आज,
ठेकुआ की खुशबू से महके, देखो पूरा सात्विक समाज।

अस्ताचलगामी सूर्य देव को, झुककर सब करते प्रणाम,
सूप सजाए खड़ीं व्रतियां, नदी किनारे चारों धाम।

बिना अन्न और निर्जल होके, 36 घंटे का कठिन उपवास,
कांपते होठों पर बस प्रार्थना, और छठी मैया पर अटूट विश्वास।

उगते सूर्य की लालिमा देख, मिट जाती है सारी थकान,
पारण कर जब व्रत खुलता, धन्य होता हर एक इंसान।

व्रतियों का है खास यह दिन, आस्था का अद्भुत त्योहार
बिहारी संस्कृति की अमिट पहचान, जिस पर हम करते अभिमान।

-शशि भूषण
34 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11203 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7615 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6985 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

930 कविताएं

View Profile