विज्ञापन

विश्वकर्मा वंदना : प्रतीकात्मक–भक्तिपरक गीतिका

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            छेनी-हथौड़े के अधिपति, विश्वकर्मा को नमन है,
        
                                                    
                            
सूत्र-माप के दिव्य विधाता, विश्वकर्मा को वंदन है।

रेखा खींचें, कोण सँवारें, पाषाणों पर रूप गढ़ें,
आरी-रंदे की लय साधकर, काष्ठों में आकार गढ़ें।

धौंकनी धधके, भट्ठी तपे, निहाई पर धातु ढले,
घन-चोटों से तप्त धातु, मनचाहे आकार ढले।

कसौटी पर धातु परखें, मापदंड से दोष हटाएँ,
करघे पर तंतु-सूत्र साधकर, पट सुंदर बुन जाएँ।

छेनी बोले, घन झंकारे, रंदा काष्ठ सँवारे,
कर-कौशल से विश्वकर्मा, शिल्प निखारे।

हे शिल्पेश्वर! हाथ सँवारें, कर्म बने शुभ आराधन,
औजारों के पुष्प चढ़ाकर, अर्पित तन-मन-वंदन।
- सनातन मुकुंद
5 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

436 कविताएं

View Profile