विज्ञापन

तुम्हारे होने से... : प्रतीकात्मक–रहस्यवादी गीतिका

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम्हारे होने से रजनी, तारक-दीप सजाती है,
        
                                                    
                            
मौन दिशाओं की वीणा, अनहद राग सुनाती है।

तुम्हारे होने से तृषित मरु में, सावन-मेघ घिर आता है,
सुप्त चेतना का कण-कण, नव-स्पंदन से भर जाता है।

तुम्हारे होने से पथ भी, अंतर्मुखी हो जाता है,
हर पदचाप अंतस में, अगम द्वार खुलाता है।

तुम्हारे होने से ‘मैं’ का, आवरण स्वयं गलता है—
‘मैं’ मिटते ही जाना—जो खोजा, वह मैं ही था।
- सनातन मुकुंद
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile