विज्ञापन

सुकून : अंतर-वीणा का स्वर

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मौन-मंदिर में कहीं, शांति-दीप जलता है,
        
                                                    
                            
अंतर-आकाश में मौन, चाँद उतरता है।

थके हुए पथिक के मन का, मधुर विश्राम है,
जीवन-वीणा के तारों का, कोमल विराम है।

चिंताओं के गहन तम में, चिद्-रश्मि मुस्काती,
आशा की अंजलि भरकर, प्राणों को सहलाती।

न शब्दों की चाह यहाँ, न स्वप्नों का भार,
निःश्वासों में बहता है, अनहद का संसार।

अहं के आवरण झरे, आत्मा जब नहाए,
सुकून वही अमृत है, जो भीतर से आए।

क्षण-क्षण में जो मिल जाए, परमात्मा का स्पर्श,
वही शांति का संगीत है, वही जीवन का हर्ष।
- सनातन मुकुंद
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile