विज्ञापन

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा स्तुति

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जय नीलाचल-नायक, जगत्पते दयामय।
        
                                                    
                            
करुणासिन्धो! पालय मां, भवभय-हर सुखमय॥

बलभद्र-सुभद्रा सहित, भक्त-विहार-विभो।
नन्दीघोष-समारूढ़, मंगलमूर्ति प्रभो॥

दीन-दयाल, अनाथ-नाथ, जग-पालक भगवान।
रथ पर उतर जन-जन में, बाँटो प्रेम-विधान॥

महाप्रसाद-समत्व के, तुम अमर उद्घोष।
सेवा, प्रेम, समरसता, तुमसे पाते संतोष॥

छेरा-पहंरा की विभा, विनय-व्रत का मान।
सेवा से ही सिद्ध हो, जीवन का सम्मान॥

अंतर-रथ के सारथि, दो सद्बुद्धि-प्रकाश।
मिटे अहं, जागे करुणा, प्रेम बने विश्वास॥

चरण-रज का एक कण, हो जीवन का धाम।
युग-युग वंदित विश्वपति, अमर रहे तव नाम॥

शत-शत वंदन जगन्नाथ! कोटि-कोटि प्रणाम।
भव-सागर से तार दो, हे जगन्नाथ! सुखधाम॥

— श्री सनातन मुकुंद
22 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1570 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6843 कविताएं

View Profile