विज्ञापन

रज : धूल और पराग का गीत

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रज बन उड़ी चरणों से, बन पराग कुसुमों में,
        
                                                    
                            
एक कण में भक्ति बसी, एक कण नव-सुमनों में॥

रज कहीं विरक्ति बनी, कहीं सृजन का विस्तार,
रज-कण में छिपा हुआ है जीवन का मर्म-सार॥

रज बन अहं झराती है, रज बन मधु बरसाती,
धूलि बने तो पथ पावन, पराग बने मुस्काती॥

रज का यही रहस्य है—मिटकर महिमा पाना,
सूक्ष्म रज-कण में मिला ब्रह्म-प्रभा का ठिकाना॥
- सनातन मुकुंद
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile