विज्ञापन

राधा-तत्त्व : रहस्यवादी–भक्तिपरक गीतिका

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अंतर-कुंज में राधे, तेरा ही मधु-गान रहे,
        
                                                    
                            
श्वास-श्वास में श्याम, तेरा पावन नाम रहे।

नेत्र मूँदकर देखूँ, अंतस में वृंदावन हो,
मौन अधर पर राधे, प्रेम-सुधा का सावन हो।

बाहर खोजूँ जग को, भीतर तेरा धाम मिले,
बूँद स्वयं सागर हो, ऐसा तेरा नाम मिले।

तन की सीमा गल जाए, मन-दर्पण निर्मल हो,
‘मैं’ का दीप बुझ जाए, अंतर-बोध प्रबल हो।

राधा प्रेम-प्रभा बन, चित्ताकाश में छा जाए,
श्याम-रंग में राधा, श्याममय हृदय हो जाए।

द्वैत सभी विलीन हों, अनाहत नाद बजे,
राधा-नाम जपते ही, अंतर-ज्योति जगे।

न राधा मुझसे बाहर, न श्याम मुझसे दूर,
‘मैं’ का बंधन मिट जाए, प्रेम रहे भरपूर।
-सनातन मुकुंद
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all