विज्ञापन

मस्तक की इबारत

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मस्तक ऊँचा सदा रहे, निज मान की ज्योति को गहे।
        
                                                    
                            
लकीर जो भाग्य की कहे, वही भविष्य का पंथ लहे॥

अहं न सिर पर हो सवार, बुद्धि न हो तम की शिकार।
झुकना न हो हीनतामय, स्वाभिमान ही हो जय-जय॥

पछतावे का न हो निशान, बीते कल को दे अवसान।
लाड़ न इतना सिर चढ़े, बन जाए जीवन का शूल॥

मस्तक का यह मोल महान, जो रखे देश का मान-सम्मान।
मुकुंद! पढ़ना यह विधान, कर्म ही भाग्य का है दान॥
-सनातन मुकुंद,
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all