विज्ञापन

जलधार से ज्योत्स्ना तक : प्रकृति-चित्रणपरक गीतात्मक मुक्तक-चतुष्टय

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेघ विदा, रोया आकाश,
        
                                                    
                            
बूँदें छोड़ गईं मधुर सुवास।
धरा ओढ़े हरितिम चूनर,
पावस-स्मृति बनी मिठास॥

शरद हँसी, मुस्काया गगन,
चाँदनी से दमका चमन।
नील नभ दर्पण-सा दमके,
ज्योत्स्ना बरसाए सुधा-कण॥

निर्मल नभ में प्रभा समाई,
कमल-दलों पर ओस सुहाई।
पात-पात पर मोती दमकें,
मानो तारक-छवि उतर आई॥

पावस बीता, शरद मुस्काई,
नव आशा की अरुणिमा छाई।
ऋतु-चक्र का शाश्वत संदेश,
हर विदाई नव भोर जगाई॥
- सनातन मुकुंद
5 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile