विज्ञापन

बदरिया घिर गए गगन : आध्यात्मिक गीतिका

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बदरिया घिर गए गगन, नव नीलम-वसन लहराए,
        
                                                    
                            
दामिनि की दीपशिखा में, ब्रह्म-निनाद स्वयं मुस्काए।
मन के सूने देवालय में मेघ-मृदंग स्वयं बज उठे,
प्यासी धरती ने अंबर के मौन प्रणय-राग गुनगुनाए॥

बूँद-बूँद में अनहद वीणा के गुप्त स्वर झर आए,
स्मृतियों के शतदल पर फिर चिर-सुगंधित क्षण इतराए।
अंतर के निर्वातों में चिर सुप्त प्राण स्वयं जग उठे,
जीव-ब्रह्म के मधुर मिलन का अगम रहस्य झलकाए॥
- सनातन मुकुंद
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all