विज्ञापन

नव-भास्वर की रश्मि-प्रभा

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नव-भास्वर की रश्मि-प्रभा, गगन-मण्डप में गाती है,
        
                                                    
                            
तम-अंधकार के उर को भेद, स्वर्ण-धूलि बरसाती है।

परमात्मा की मूक कला, क्षितिज-किनारे पलती है,
अम्बर के निर्जन आँगन में, सहसा ज्योति मचलती है।

अनादि काल की मन्त्र-मयी, यह लालिमा अलौकिक है,
सृष्टि-चक्र की आदि-मुद्रा, दिव्य और मौलिक है।

लोहित नभ का स्वप्न-पुंज, आलोक-राग बन छाया है,
नूतन दिवस के स्वागत में, अरुणिमा ने मनुज जगाया है।
-सनातन मुकुंद
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all