विज्ञापन

अमलतास : स्वर्णिम स्तुति

श्री सनातन

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गगन की स्वर्ण-वर्षा-बिंब-सा वह,
        
                                                    
                            
सजी लटकन सुनहरी गंध-लहरी।
धरा के भाल पर यह दीप्ति-रेखा,
नयन को तृप्त करती वर्ण-लहरी॥

न हो आभास-मात्र यह पुष्पमाला,
विधाता की रची पावन कला है।
स्वयं में ही स्वयं को ढूँढ़ती-सी,
तपी ग्रीष्म की शीतल प्रार्थना है॥
- सनातन मुकुंद
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all