विज्ञापन

ज़रा सी बात काफी है

Shanti Swaroop

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मन को भा जाए अगर, तो ज़रा सी बात काफी है !
        
                                                    
                            
ज़िन्दगी जीने के लिए, अपनों का साथ काफी है !
अपने ज़मीर को बचाए रखना आसान काम नहीं,
बदनाम के लिए तो बस, एक ख़ुराफ़ात काफी है !
मारने के लिए भला खंज़र की क्या ज़रुरत दोस्त,
जो दिल को भी चाक कर दे, बस वो बात काफी है !
क्यों टूट जाते हैं ज़िन्दगी भर के अटूट रिश्ते यूं ही,
जबकि बचाने के लिए बस, एक मुलाक़ात काफी है !
क्यों बनाए चले जाते हैं लोग महल सपनों के "मिश्र",
जबकि असलियत के जज़्बे की, करामात काफी है !

- शांती स्वरूप मिश्र
23 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10067 कविताएं

View Profile