विज्ञापन

अंजाम मत खोजो

Shanti Swaroop

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर एक चेहरे पर, मुस्कान मत खोजो !
        
                                                    
                            
किसी के नसीब का, अंजाम मत खोजो !
डूब चुका है जो गन्दगी के दलदल में, ,
रहने दो यारो, उसमें ईमान मत खोजो !
फंस गया है जो मज़बूरियों की क़ैद में,
उसके दिल में दबे, अरमान मत खोजो !
जो पराया था आज अपना है तो अच्छा,
उसमें अब वो पुराने, इल्ज़ाम मत खोजो !
आदमी बस आदमी है इतना समझ लो,
हर किसी में अपना, भगवान मत खोजो !
ये इंसान तो ऐबों का खज़ाना है "मिश्र",
उसके दिल से कोई, रहमान मत खोजो !
-शांती स्वरूप मिश्र
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kamal jha

90 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8764 कविताएं

View Profile

Anil Kumar

4256 कविताएं

View Profile

Kamalesh Pandey

3 कविताएं

View Profile