विज्ञापन

ये जो ईद आई

Shamsuddin 307

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये जो ईद आई ख़ुशी ही ख़ुशी है
        
                                                    
                            
मगर इक ख़लिश है तुम्हारी कमी है

बग़ैर उसके जीना है आधा अधूरा
मुकम्मल वही तो मेरी ज़िन्दगी है

बुझे जा रहे हैं चराग़ ए मुहब्बत
इधर बीच कैसी हवा चल रही है

मिली उसमें बच्ची किताबें बचाती
तरक़्क़ी की ख़ातिर जो बस्ती जली है

न काल उनकी आई न मैसेज़ ही आया
अभी जैसे बाक़ी कोई बरहमी है

नहीं ख़ुश्क हो पाई उल्फ़त की धरती
हमारी इन आंखों में अब भी नमी है

बुरी "शम्स "मुझको न जाने लगी क्यों
वही बात जो सबको अच्छी लगी है
-शम्स कुंडवी
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12470 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile