विज्ञापन

बापू कुछ नहीं कहते , बस खामोश रहते हैं

shailendra sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक संगदिल की चाह में , तुमने काट ली कलाई
        
                                                    
                            
मैं अपने प्रेम की राखी , किसे बांधूं बताओ भाई

मेरी अस्मत की हिफाज़त, अब कौन करेगा
मेरा चेहरा न याद आया , जिस पल छुरी चलाई

खून के ये धब्बे , बहुत कुछ बोल रहे थे
दीवारें सुनके थीं मुज़्तर , जब चीख थी आई

ये आंगन लाल आंसू से , तमाम रात भीगा था
के जब गोद में इसके , तुम्हारी लाश थी आई

अक्सर ये घटाएं पहले , कुछ बात करती थीं
तुम्हारे बाद फिर हवा , कोई पैगाम न लाई

तेरी तस्वीर से लिपटकर , मां खूब रोती है
बस अफ़सोस है करती , कुछ बात न बताई

बापू कुछ नहीं कहते , बस खामोश रहते हैं
कांधे पे जबसे अपनी , अर्थी तेरी उठाई ।।
8 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8651 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

112 कविताएं

View Profile