विज्ञापन

हद-दर्जा  बे-मिसाल  शायर का  ख़याल है।

Shailendra Bhatnagar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शायर का ख़याल
        
                                                    
                            
आम  ख़यालों से जुदा  शायर का ख़याल है,
उस पे शायर का  अंदाज़-ए-बयाँ कमाल है।

ख़्वाहिश-ए-विसाल है,  हसरत-ए-दीद नहीं,
ऐसा अजब-गज़ब सा  शायर का ख़याल है।

हर  मिसरा गवाह  लफ़्जों की फ़नकारी का,
रदीफ़ क़ाफ़िया सजी  लफ़्ज़-गरी कमाल है।

सिरमौर है इल्म-ओ-अदब की महफ़िल का,
हद-दर्जा  बे-मिसाल  शायर का  ख़याल है।

ज़ुबाँ  देता  दिल में उफ़नते हुए जज़्बात को,
क़ाबिल-ए-दाद  सुखनवर का हर ख़याल है।
--- शैलेन्द्र भटनागर "शील"
21 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

मारूफ आलम

250 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13612 कविताएं

View Profile

SARYU PRASAD

11 कविताएं

View Profile