शायर का ख़याल
आम ख़यालों से जुदा शायर का ख़याल है,
उस पे शायर का अंदाज़-ए-बयाँ कमाल है।
ख़्वाहिश-ए-विसाल है, हसरत-ए-दीद नहीं,
ऐसा अजब-गज़ब सा शायर का ख़याल है।
हर मिसरा गवाह लफ़्जों की फ़नकारी का,
रदीफ़ क़ाफ़िया सजी लफ़्ज़-गरी कमाल है।
सिरमौर है इल्म-ओ-अदब की महफ़िल का,
हद-दर्जा बे-मिसाल शायर का ख़याल है।
ज़ुबाँ देता दिल में उफ़नते हुए जज़्बात को,
क़ाबिल-ए-दाद सुखनवर का हर ख़याल है।
--- शैलेन्द्र भटनागर "शील"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X