विज्ञापन

जीना सीख लेंगै

Shailendra Bhatnagar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सीख लेंगे जीना उम्र के साथ चलते-चलते।
        
                                                    
                            
जैसे सीखा है  दर्द सहना  दर्द सहते सहते।

चलना भी  सीख लेंगे  एक दिन ज़िंदगी में,
नशेब-ओ-फ़राज़  रास्तों  पर चलते-चलते।

जीते जी हार न मानेंगे  मसाफ़-ए-जीस्त में,
करेंगे  बुलंद फ़तह का परचम लड़ते-लड़ते।

ग़म-ए-हयात की  तपिश से हर्ग़िज़ न डरेंगे,
गुजार देंगे उम्र सारी आग में जलते-जलते।

रफ़्ता-रफ़्ता नजात मिल जाएगी अंधेरों से,
पा लेंगे हम अपनी मंजिल टहलते-टहलते।
--- शैलेन्द्र भटनागर "शील "
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

malti gupta

16 कविताएं

View Profile

Md Iftekhar

4 कविताएं

View Profile