विज्ञापन

सुना है पी गए थे हलाहल शंकर

Şhahnawaz Pahat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुना है पी गए थे हलाहल शंकर
        
                                                    
                            
फिर दुनिया में कहां से ज़हर आ गया
तुम तो कहते थे है इश्क़ बहुत इस ज़मीं से
फिर कहाँ से दरमियां में ये मुल्क ओ घर आ गया

करता है गुफ्तगू वो बस लबों से
दिल में तो उनके भी ज़हर आ गया
हम इंतज़ार में हैं अमन के सुबह से
उन्हें ख़ून बहाते तीसरा पहर आ गया


वो करते हैं अफसोस कि दुश्मन को इज्ज़त इस क़दर
क्या करें ख़ुदारा ज़ालिम मेरे घर आ गया
शर्म करो क्यों दिखाते हो हिन्द को आँखें
ताज्जुब है बाप पे गुस्सा इस क़दर आ गया

कर देते पाक तेरे वजूद से आलम
मेरे सामने इंसानियत का मंज़र आ गया
और यूं तो पढ़ाया है सबक़ हमने दुनिया को
इंसान हूँ मेरे सामने ख़ुदा का डर आ गया

क्यूँ तार तार करते हो दरमियाँ से रिश्तों को पहाट
बुजदिल ज़माने में क्या क़हर आ गया
-अश्क़ फ़तेहपुरी
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ejaz Ahamad

122 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10819 कविताएं

View Profile