विज्ञापन

अहोभाग अयोध्या में राम जी पधारे हैं

Şhahnawaz Pahat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जल रहे हैं दीप जैसे आसमां के तारे हैं
        
                                                    
                            
अहोभाग अयोध्या में राम जी पधारे हैं
चहुँ ओर उल्लास है, खुशनुमा नज़ारे हैं
ढोल मृदंग बज रहे हैं, झूमती बहारे हैं
अहोभाग अयोध्या में राम जी पधारे हैं

दुल्हन सी सजी अयोध्या चांद सा निखार है
भक्त विचलित खड़े हैं पथ में
प्रभु का इंतजार है
सीता, राम और लखन रथ में सवार हैं
आयोध्या है शोभायमान
सुशोभित प्रवेशद्वार है

रामलला के दर्शनों को देवता पधारे हैं
अहोभाग अयोध्या में राम जी पधारे हैं

मुख पे झलकता तेज़ सूर्य के समान है
दाएं-बाएं राम लखन
सिंहासन पर सीता विराजमान है
भक्त भी क्या खुशनसीब कि
समक्ष उनके भगवान् हैं
कितने भोले भाले और कितने दयावान हैं
अयोध्या में चहुं ओर गूंजे राम के जयकारे हैं

अहोभाग अयोध्या में राम जी पधारे हैं
जल रहे हैं दीप जैसे आसमां के तारे हैं
चहुं ओर उल्लास है खुशनुमा नज़ारे हैं
ढोल मृदंग बज रहे हैं झूमती नज़ारे हैं
-अश्क़ फ़तेहपुरी
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile