विज्ञापन

दोस्ती

Shahana Parveen

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ कहे कुछ अनकहे से
        
                                                    
                            
अहसास है दोस्ती,
मन से कहे जो बात मन की,
ऐसी होती है दोस्ती।।
न मन में भरी होती कड़वाहटे ,
न होती भावना द्वेष की।
एक दूसरे के प्रति मर मिटेगें,
ऐसी भावना है दोस्ती।।
रिश्ते बहुत इस जहाँ में,
नज़र घुमाकर ज़रा देखो तो,
उन रिश्तों में कितना है अपनापन ?
यह भी ज़रा देखो तो।
केवल मित्रता ही वह रिश्ता
जो देता त्याग और प्यार।
हर रिश्ते से बड़ा होता है ,
अच्छे दोस्तों का साथ।।
मतलबी फरेब से दूर होती है दोस्ती,
अच्छे बुरे का अर्थ समझाती है दोस्ती।
दिल की धड़कने हैं दोस्ती,
अंधेरों मे फैलता उजाला है दोस्ती।।
-शाहाना परवीन' शान'...
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all