सास और बहू
सास और बहू का रिश्ता
बड़ा अजीब होता है,
वो बनता है एक-दूसरे के सम्मान से,
जो अक्सर देना कोई नहीं चाहता।
सास चाहती है कि बहू बेटी बने,
और बहू चाहती है कि सास माँ बने।
मगर मैं यह कहती हूँ—
क्यों तब्दील करना रिश्ता?
जो ऊपरवाले ने बनाया है,
वो रिश्ता भी सही है।
उसी रिश्ते में
एक-दूसरे को सम्मान देना चाहिए।
कभी कुछ हो जाए,
तो उसे भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।
ससुराल में सास
और मायके में माँ,
दोनों अपनी-अपनी जगह ज़रूरी हैं।
बस, सबको
यह समझने की ज़रूरत है।