विज्ञापन

वीणावादिनी! मेरी वाणी को नवप्राण दो

Saurabh Joshi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुन्द-इन्दु-तुषार-सदृश धवल गौरवर्ण है,
        
                                                    
                            
श्वेत रूप, श्वेत वसन, ज्ञान-पारावार है।
शिव, विरंचि, हरि भी जिनका अहर्निश ध्यान धरते,
अविवेक के घोर तम का क्षणमात्र में संहार करते।
कर-कमल में पुस्तक सुशोभित, कंठ स्फटिकमाला सोहे,
स्वरों की अधिष्ठात्री माँ, मेरी वाणी को नव-प्राण दे।
वीणावादिनी माँ, अब अपनी वीणा की झंकार दे,
मेरे व्याकुल चित्त में भी, दिव्य स्वरों का संचार दे।
ज्ञान दें, विज्ञान दें, माँ अब तो मुझको तार दें,
शीघ्र ही इस कष्टमय भवसागर से पार दें।
-सौरभ जोशी
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11245 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile