मैं एक पुल बनना चाहता हूं,
जिसको पार करके...
एक विद्यार्थी अपने स्कूल जाए,
एक किसान अपने खेत में जाए,
एक मजदूर अपने काम पर जाए ,
एक लकड़हारा लकड़ी काटने जाए,
एक चरवाहा अपनी गैया चराने जाए,
एक मास्टर जी पढ़ाने जाएं,
एक डॉक्टर साहिबा अस्पताल जाएं,
फिर वापस पार करके...
विद्यार्थी ज्ञान लेकर आए,
किसान अपने अनाज लाए,
मजदूर अपनी रोटी लाए,
लकडहारा खूबसूरत फर्नीचर लाए,
चरवाहा अपनी गैया लाए,
मास्टर जी कुछ नया सिखाकर आएं,
डॉक्टर साहिबा किसी को बचाकर आएं,
लेकिन में सबसे ज्यादा चाहता हूं,
वहां पर बैठकर...
कोई दादी/नानी किस्सा सुनाएं,
कोई दादा/ नाना जीवन को समझाएं,
कोई प्रेमी जोड़ा बैठकर बातें करे,
कोई थका हारा बैठकर आराम करे,
कोई दोस्ती हंसी ठिठोली करे,
कोई बहन राखी बांधे,
कोई कथा सुनाए,
कोई नमाज़ पढ़े,
कोई गीता पढ़े ,
कोई कुरान पढ़े,
कोई विज्ञान पढ़े,
और सबसे ज्यादा
हिंदुस्तान पढ़े...