विज्ञापन

पत्थर की सदा

Satyapal Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ठुकराए हुए पत्थर ने
        
                                                    
                            
राहगीर से पूछा ।
ठोकर मारने वाले
मेरी खता तो बता ।।

मैं गतिमय नहीं, पर
उर्जा से भरपूर हूँ ।
यह भाग्य की विडंबना है
कि हिलने तक मजबूर हूँ ।।

मैं तो संभल नहीं सकता
तुम तो संभल सकते थे ।
मुझे मेरे हाल पर छोड़कर
आगे निकल सकते थे ।।

ठोकर मारने की बजाय
हाथ इस्तेमाल कर लेते ।
मुझे राह से उठाकर
कहीं बगल में रख देते ।।
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12470 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

616 कविताएं

View Profile