विज्ञापन

ज़िन्दगी बेहतर हो सकती थी

Satyapal Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़िन्दगी बेहतर हो सकती थी ।
        
                                                    
                            

मजबूरी तो नहीं थी
धुंधली राह पर चलना ।
सफ़र की कोई निर्मल
डगर हो सकती थी ।।

वक्त की पुकार को
अगर सुन लिया होता ।
गुमराह ज़िन्दगी खुद
अपनी रहबर हो सकती थी ।।

लम्हे कईं दस्तक देकर
लौटे गए होंगें दर से ।
बेपरवाह नजर जो उधर थी
वो इधर हो सकती थी ।।

ज़िन्दगी बेहतर हो सकती थी ।।
-सत्यपाल सिंह
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12470 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile