विज्ञापन

एक शहर में दो मौसम

Satyapal Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक शहर में दो मौसम ।
        
                                                    
                            

कहीं सूखी सडकें उड़ती धूल ।
कहीं मेघा बरसे झम झम झम ।।

कहीं पेड़ों से झरते सूख पत्ते ।
कहीं पत्तों पर तैरती शबनम ।।

कहीं बचपन के संग खेले बुढ़ापा ।
कहीं आश्रम में रहने का गम ।।

कहीं करें स्वागत कहकर लक्ष्मी ।
कहीं उदास चेहरे छाये मातम ।।

कहीं जिंदगी को गले लगाती जिंदगी ।
कहीं भीड़ में फटते मानव बम ।।

कहीं आंखों से बहते दर्द के आँसू ।
कहीं ख़ुशी से होती आँखे नम ।।

कहीं गैर बनते जीने की आशा ।
कहीं अपनों पे अपनों का सितम ।।

कहीं चेहरों पर पाने की खुशी ।
कहीं दिल में खोने का गम ।।

एक शहर में दो मौसम ।

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12470 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile