विज्ञापन

ख़त

Satya Narayan Kumar

Mere Alfaz
                                    
                     
                                                  ख़त लिख रहा हूं,
तुम्हारे नाम का।
ख़त में भरता हूं मोहब्बत,
हमारे बीते हर शाम का।।

कल हो जब मैं न रहूं,
तब भी मेरा ये ख़त रहेगा।
मेरे जाने के बाद भी,
दिल में तुम्हारे मोहब्बत मेरा शेष रहेगा।।

कहानी है मेरी प्रीत का।
ख़त है रंग तेरी रीत का।।
ख़त लिख रहा हूं,
तेरे बिना मैं अधूरा।
ख़त में भरता हूं हाल-ए-दिल,
तुम कहो मेरे बिना हो पूरा।।

सुखे दिल में,
तुम बनके बारिश बहार आई।
मेरी धड़कन में,
तुम बनके बादल घटा छाई।।

कहानी है मेरी प्रीत..।।

ख़त लिख रहा हूं,
तुम जीवन में मेरे कैसे आए।
ख़त में भरता हूं,
तुम दिल में कैसे समाए।।

जीवन में,
बनके तुम बहार आई।
रूकी सी नदी में,
बनके धारा लाई।।

कहानी है मेरी प्रीत..।।
विज्ञापन

क़लम लिख रहे,
तेरे सौंदर्य की कहानी।
ख़त में भरता हूं,
उल्फत की शोख हसीन रवानी।।

बिखरे बालों में तुम रूहानी।
होंठ लाली की तुम दिवानी।।

कहानी है मेरी प्रीत..।।

ख़त लिख रहा हूं,
क़लम से हर रात तुम्हारी बात करता हूं।
ख़त में भरता हूं मेरे एहसास,
हर शब्द में मैं तुमसे मुलाकात करता हूं।।

तुम में थोड़ी सी मोहब्बत,
तुम में थोड़ी सी नज़ाकत।
तुम थोड़ी सी बावली,
तुम थोड़ी सी नादान।।

कहानी है मेरी प्रीत..।।

ख़त लिख रहा हूं,
तुम्हारे काम का।
ख़त में भरता हूं तुम्हारे बचपन का सम्मोहन,
कामकाजी, थोड़ी जल्दबाजी और मां के ध्यान का।।

डॉक्टर ठहरे सारे नब्ज़ की।
पढ़ न पाए धड़कन अपने मीत की।।

कहानी है मेरी प्रीत..।।

ख़त लिख रहा हूं,
तुम्हारे लेखन के शौक की।
ख़त में भरता हूं,
तुम्हारे शब्दों की जादूगरी।।

खफा खफा हमसे रहते हो,
अक्सर शिकायत हमारी करते हो।
तेरी खामोशी का कारण क्या है,
तुम्हारी आदा है लिखकर बताने की।।

कहानी है मेरी प्रीत..।।

ख़त लिख रहा हूं,
मोहब्बत के टुटे डोर का।
ख़त में भरता हूं अश्क,
प्रीत के रूठे मीत का।।

प्रीत का दामन छुटा क्यों।
हमारा मिलन टुटा क्यों।।

कहानी है मेरी प्रीत..।।

ख़त लिख रहा हूं,
जिंदगी विरान है।
ख़त में भरता हूं अक्स,
बिना तेरे प्रीत तेरा ये शायर परेशान हैं।।

अगर मोहब्बत मेरी बंधन है।
तो मिलकर बिछड़ना ही मेरी संगम है।।

कहानी है मेरी प्रीत..।।

ख़त लिख रहा हूं,
रंग तुम्हारे जीवन की।
ख़त में भरता हूं कहानी,
बेरंग रही हमारी सिंदुर की।।

ओढ़ा सारे रीत तुम्हारे।
बन न पाए हम मीत तुम्हारे।।

कहानी है मेरी प्रीत..।।

ख़त लिख रहा हूं,
तुम्हारे ख्वाब का।
ख़त में भरता हूं हकीकत,
मेरे प्यार का।।

मेरे एकतरफा प्यार का।
गीत है तुम्हारे मीत के संगीत का।।

कहानी है मेरी प्रीत..।।

ख़त भेज रहा हूं,
तुम इसका जवाब जरूर देना।
मेरे बिना/संग वक्त कैसी गुजरी,
तुम इसका हिसाब जरूर देना।।

लिखेंगे फिर हम,
अपने प्रीत की कहानी।
उतरेगी तेरी रीत मेरे लफ़्ज़ों में,
होगी मेरी क़लम दिवानी।।

कहानी है मेरी प्रीत का।
ख़त है रंग तेरी रीत का।।

रचना है इतिहास रीत का।
ख़त है सत्या संग प्रीत का।।


-सत्या

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anamika anant ch Singh

26 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

954 कविताएं

View Profile