आ गई है ऋतु बसंती यार फिर से!
गुलशनों में हो रहे गुलज़ार फिर से!
गुनगुनाते हैं भ्रमर कोयल भी बोले,
फूल कहते यार कर ले प्यार फिर से!
पाक हो या चीन हो मत कर भरोसा,
क्या पता कब तोड़ दें गद्दार फिर से!
इश्क़ में धोखा मिला जो भूल जाओ,
प्यार का कर लो कहीं इजहार फ़िर से!
पट्टियाँ आंखों पे ताले हैं जुबां पर,
सच नहीं लिख पा रहे अखबार फिर से!
घर में चोरी हो गई सब बेखबर हैं,
शक के घेरे में हैं चौकीदार फिर से!
प्यार से भरता नहीं प्रेमी का् दिल,
बस यही कहता रहा इकबार फिर से!
..... ✍सत्य कुमार 'प्रेमी'
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।