विज्ञापन

तीरगी के आगे नतमस्तक है सारी आँखें

Satish Borkar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तीरगी के आगे नतमस्तक है सारी आँखें
        
                                                    
                            
रौशनी तक देख पाती है हमारी आँखें

तुम नकाबों में छुपा लो झूठ का चहेरा पर
सच बयाँ हम से करेगी ये तुम्हारी आँखें

चीज कोई हो कहीं पर अपने मतलब की तो
दूर से ही ताक लेती है शिकारी आँखें

उससे आँखें मैं मिलाऊ तो मिलाऊ कैसे
दिल को घायल उसकी करती है कटारी आँखें

मेरी आँखों को पिला मत हुस्न की तू बादा
मुझको भटका देती है मेरी खुमारी आँखें

सामना जब तक हकीकत से नहीं होता है
ख्वाबों में रहती है तब तक ख़ुद-शुमारी आँखें

आने का था तेरा वादा, लौट के अब तू आ
राह तेरी देखती है इंतजारी आँखें

- सतीश बोरकर  
12 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all