विज्ञापन

जो होगा उसको सह कर देखते है

Satish Borkar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो होगा उसको सह कर देखते है ।
        
                                                    
                            
चलो सच्चाई कह कर देखते है ।

तरफदारी निगाहों ने की है सो,
किसी के दिल में रह कर देखते है ।

हवा से मात खाई है अभी तक,
हवा के संग बह कर देखते है ।

किसी की आस में अब धीरे धीरे,
किसी खण्डर सा ढह कर देखते है ।

नजर से उसकी अब तक दूर थे सो,
नज़र में उस की रह कर देखते है ।

निगाहों का कहा वो सुन न पाए,
लबों से बात कह कर देखते है ।
- सतीश बोरकर
10 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Bajrang Lal

19 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

133 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12655 कविताएं

View Profile