खाना कम और पानी ज्यादा
कर लो तुम स्वयं से ये वादा
प्रोटीन अधिक, शर्करा का त्याग
शारीरिक श्रम से कभी ना भाग
वाहन कम से कम चलाना
पैदल चलना, ना घबराना
गुस्से पर है, काबु पाना
बहस को कहना हरदम "ना ना"
धन की चिंता अब ना करना
मुश्किल हो जाएगी वरना
इच्छाओं को दे आहुति
"इगो" से तुम पा लो मुक्ति
बच्चे-बड़ों में प्यार बांटना
गलती पर भी नहीं डांटना
इन बातों को कर ले पूरा
इंसान कभी ना हो वो बूढ़ा
-संतोष कुमार सिंह द्वारा