विज्ञापन

किताब

santosh DRDO

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            " किताब "
        
                                                    
                            
काश ! मैं एक लेखक होता
मेरी लिखी हुई किताबें पूरे भारत में बिकती
लोग खरीदते ,पढ़ते और
ढेर सारी बातें करते जो मैंने लिखी है |

मेरी ख्वाहिश है ,
दुनिया में ज्यादातर लोग मेरा विरोध करें
मेरी लिखी हुई बातों को गलत ठहराये
मुझे नसीहत दे और भला-बुरा कहे.....क्योंकि
मेरी दिलचस्पी उस लड़की में है
जो तमाम विरोधों के बावजूद
अपने टूटे हुए गुल्लक से सिक्के बिन रही है
मेरी किताब खरीदने के लिए
जो जाड़े की धूप में बैठी पढ़ रही है
लोगों को जवाब देने के लिए |
" संतोषी यदुवंशी "



- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Neet Biology

14 कविताएं

View Profile