नेताओं की है बहुत बड़ी माया,
भाषण देते सब ऐसे-जैसे
कर देंगे एक दूसरे का सफाया
बनती जनता बेवकूफ़ अल्फाजों के नीचे,
असली राजनीति होती है, राजनीति के पीछे
जगह था सदन अध्यक्ष के घराना का
समय था लंच के बहाना का
मिले दो प्रदेश के बड़े नेता हँस के जैसे
ये दोस्ती है बहुत पुराने जमाना का
किया लंच पक्ष-विपक्ष एक ही छत के नीचे
असली राजनीति होती है, राजनीति के पीछे
बिहार के चाचा की निगाहें हैं तेज-तर्रार
महकती है राजनीति की हवा इनको
उधर देते हैं तुरंत पलटी मार
यूपी बिहार के चाचा की परख है बड़ी तिरछे
असली राजनीति होती है, राजनीति के पीछे
इधर-उधर का भाषण देते ,झूठ का पुलिंदा लेकर
नेता खाते एक ही थाली मे ,जानता को मूर्ख बनाकर
राष्ट्रीय-प्रदेश के नेता ,सबके है संबंध मधुर अच्छे
असली राजनीति होती है ,राजनीति के पीछे