तरबूजे
लाल-लाल तरबूजे देखो
बिकने लगे हैं चारों ओर
खाओ प्रतिदिन खूब इसे
लम्बी होगी जीवन डोर।
अमृत फल है ग्रीष्म ऋतु की
इसमें मीठा रस भरपूर
खाकर रहो तारों ताजा
और करो तुम गरमी दूर।