सर्दी का मौसम है आया, सब कुछ ठण्डा-ठण्डा
अंदर ठण्डा, बाहर ठण्डा, तन है ठण्डा-ठण्डा
रोज सबेरे दौड़ लगाना, लगेगा फिर न ठण्डा
कसरत करना, रगड़ नहाना, दूर भगेगा ठण्डा
धूप सेंकना, बचकर रहना, डरेगा तुमसे ठण्डा
खान-पान पर देना ध्यान, काँपे तुमसे ठण्डा
पूरे कपड़े तन पर रखना, छू ना सकेगा ठण्डा
देखो भीषण कोहरा छाया, बढ़ चला अब ठण्डा
नहीं दिखाई सूरज देता, चमक रहा अब ठण्डा
ट्रेनों की गति थम सी गई है, इंजन भी है ठण्डा
नदियां देखो जम सी गई हैं, जल भी उनका ठण्डा
नाकें देखो लगीं हैं बहने, लगा है उनमें ठण्डा
मुँह से लगा है भाप निकलने, इतना बढ़ा है ठण्डा
सर्दी का मौसम है आया, सब कुछ ठण्डा-ठंडा ।।