आया गरमी का मौसम, तपने लगी है भू
सूख गए हैं ताल-तलैया, चलने लगी है लू
झड़े पुराने पेड़ के पत्ते, निकल गए फिर नये
आम की डाली देखो कैसे, बौरों से लद गये।
सुबह-शाम थोड़ी राहत है, दिनभर गरम-गरम
बचकर रहना गरमी से, करना नहीं शरम।
धूप में निकलो लगा के छतरी, या लगा के सर पे टोपी
इससे मिलेगी राहत तुमको, सही सुरक्षा होगी।