विज्ञापन

हर दर्द को हंसकर सह लिया

Sandhyavati Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरे प्यार से आज यूं
        
                                                    
                            
जुड़ा हुआ सा एहसास है
मन में जो छुपे थे अरमान
आज उन्हें मिलने की आस है

तेरी आंखों से आंखें मिली
तो जैसे कुछ कह गई
बिन कहे ही दिल की बातें
दिल तक मेरे रह गई

कर एहसास तेरा
मधुर सा प्यार मिला
तेरे ही नाम का हर पल
जैसे कोई उपहार मिला

तूने जो दर्द बांट लिया
मेरे गम को अपना कर
मेरे सूने जीवन में
खुशीयों के रंग भर दिए

जितने थे मेरे सपने
तुमने उन्हें साकार किया
तेरे साथ के दो पल ने,
हर दिन को खास किया

हर दर्द को हंसकर सह लिया ,
तेरा हाथ जो हाथ में आया
सूनी राहों पर भी फिर,
जीने का विश्वास जगाया।

तेरे प्यार ने बदल दिया
मेरे जीवन का हर अंदाज
अब हर धड़कन कहती है
तू ही है मेरा खास एहसास ।।
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

SATYENDRA KUMAR

112 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8651 कविताएं

View Profile