जो तुम्हे पता होना चाहिए वो तुम्हे पता नही
पता नही कि क्यों तुम्हे कुछ पता नही
पर पते की बात यह है की तुम्हे सब पता है
वह बात जो मुझे पता है वो तुम्हे भी पता है
पर पता नही क्यों तुम कहते हो तुम्हे पता नही
कोई बात नही अगर तुम्हे पता नही
गर पता चले तुम्हे जो।मेरे दिल को पता है
तो मिलने आना वहीं जो मेरा पुराना पता है
मिलकर बैठेंगे और पूछेंगे तुमसे की तुम्हे क्या पता है
चाहता हूं में की आज जो मुझे पता है वो तुम्हे भी पता हो
जो मकान आज मेरा पता है वो कल तुम्हारा भी पता हो
मुझे पता है की जो मुझे पता है वो तुम्हे भी पता है
पर तुम डरती हो जमाने से और कहती हो की मुझे कुछ नही पता है
कोई बात नही
में रुक गया हु , में ठहर गया हु तुम्हारे लिए
इस उम्मीद में की शायद तुम कभी कहोगी की
हां मुझे वो पता है जो तुम्हे भी पता है