विज्ञापन

हे! चामुण्डा रुद्राणी

Sandeep Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हे! चामुण्डा रुद्राणी, शेरवाली हे! वरदानी
        
                                                    
                            
हे! जगदंबा कल्याणी, गौरी अम्बा हे! शिवानी
हे! जग की माँ महारानी, दुर्गा शक्ति हे! भवानी
हे! आदिशक्ति महामाया, हे! माता सिंहवाहिनी

शोक-दोष से मुक्त सृष्टि का, कर दो माँ निर्माण
पूज रही संतान तुझे तेरी, कर हे! माँ कल्याण
रक्षा करती है भक्तों का मिल जाए ये प्रमाण
असुरशक्तियों का हे! मइया, कर दे तू निर्वाण
-संदीप सिंह कुँवर
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all