बचो उन आकर्षक पुष्पों से
जो खींच ध्यान को लेते है
करते मदहोश हैं खुशबू से
पर नोच जान को लेते हैं
नाता जोड़ा ऐसे फूलों से
तो कहीं के नहीं रह पाओगे
उस पुष्प से जहर मिलेगा ही
अपनों से भी दूर हो जाओगे
-कुँवर संदीप सिंह