विज्ञापन

अभिलाषा के अनुरूप मानव सुख-दुख सहता है

Sandeep Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अभिलाषा मेरी हो या अभिलाषा आपकी
        
                                                    
                            
अभिलाषा में ही बसती सारी आशा आपकी

अभिलाषा यौवन की या अभिलाषा बचपन की
अभिलषा वेश की हो या अभिलाषा हो मन की

अभिलाषा पर ही तो यह सारा संसार टिका है
अभिलाषा जीवन रूपी दीपक की वर्तिका है

अभिलाषा में रहती जीवन की सारी चंचलता
अभिलाषा जीवन फुलवारी की प्यारी सी लता

अभिलाषा हो उत्तम तो यह जीवन उत्तम रहता है
अभिलाषा के अनुरूप मानव सुख-दुख सहता है

अभिलाषा आवश्यक अगली पीढ़ी के ध्यान की
अभिलाषा पूरी हो सबकी कृपा हो भगवान की
-संदीप सिंह कुँवर
41 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile