विज्ञापन

क़ाफ़िलों में आ गए।।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फांसिले भी फांसिलों से फांसिलों में आ गए।।
        
                                                    
                            
हम तन्हाई से निकल कर काफ़िलो में आ गए।।

जो कभी रहते थे अपने घर गाँव में बरगद तले,,
आज वो पंछी भी सारे सब घोंसलों में आ गए।।

याद करती रह गई बस गाँव की गलियाँ सभी,,
कच्ची राहें छोड़ कर दिल दिलजलों में आ गए।।

मिट्टी में खेले बड़े जो हमेशा कुश्तियों के शेर थे,
गाँव से वो भी निकलकर बुज़दिलों में आ गए।।

कितना अच्छा वक़्त था सब रहते थे साथ जब,,
फूलों को छोड़ कर आज संगदिलों में आ गए।।

इक छत के नीचे कट रही अब कोई ना देखता,,
क्या सोचकर के छोड़ा गाँव जाहिलों में आ गए।।

चल तो रही घड़ियाँ मगर वक़्त रुक गया है देव,,
कुछ तो ख़ता हुई जो इन तंगदिलों में आ गए।।
-सुनील देव
8 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12470 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile