विज्ञापन

इक दिन वो ही सुनेगा तेरी आकर अपने दिल की बात।।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कहते कहते रुक जाते हैं अकसर अपने दिल की बात।।
        
                                                    
                            
कोई सुने ना कोई सुनेगा यहाँ पर अपने दिल की बात।।
सबके दिल में ग़म रहता है इक चाहो तो पूछो सब से,,
आंखों से समझोगे तुम भी पढ़कर उनके दिल की बात।।
रोक सका ना रोक सका है दो दिल एक होकर ही रहते,,
गर कहनी है कह दो उनसे हँसकर अपने दिल की बात।।
जब तक दिए मे तेल है तेरे बस तब तक ही तू रौशन हैं,,
क्या बैठा तू सोच रहा है सच कर अपने दिल की बात।।
बहरों की बस्ती में किसको अपना हाल ए दिल सुनाता है,,
तुझको ही सुननी होगी यां रुककर अपने दिल की बात।।
सागर की लहरें भी साहिल तक आती है चली जाती हैं,,
कुछ तो कहना चाहती होगी छूकर अपने दिल की बात।।
किस जंजाल में उलझा है तू छोड़ दे कुछ ना होना देव,,
इक दिन वो ही सुनेगा तेरी आकर अपने दिल की बात।।
-सुनील देव
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11245 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile